{"_id":"5b901694867a557ea37f4a91","slug":"61536169620-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने के मामले में पति, ससुर, ननद, जेठ, जेठानी समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई मंगलवार को घायल विवाहिता की तहरीर पर हुई। जिला अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल मुआयना हुआ।
पुलिस के मुताबिक 27 मार्च 2018 को राबर्ट्सगंज के दीपनगर निवासी रूखसार खातून की शादी छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापुर थाना क्षेत्र के अमनदोन निवासी मासूक के साथ हुई है। मंगलवार की रात घायलावस्था में कोतवाली पहुंची रूखसार अपने पति समेत अन्य के खिलाफ तहरीर दी। उसने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही उसका पति अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मायके से पांच लाख नगद और एक पल्सर बाइक मांग कर लाने के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कई बार ससुरालियों ने दहेज के लिए उसकी पिटाई कर घर से बाहर भी निकाल दिया था। इसकी जानकारी होने पर उसके पिता उसको अपने यहां लाकर दवा इलाज करवाया। तबीयत ठीक होने पर दो सितंबर को वह अपने भाई के साथ ससुराल पहुंची। सास, ससुर एवं मामा के ललकारने पर जेठ, जेठानी, ननद और ननदोई ने लाठी-डंडे से उसे और उसके भाई को पीटना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच कर बीचबचाव किया। इसके बाद उनकी चंगुल से किसी तरह भाग कर अपनी और अपने भाई की जान बचाई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उसकी सास रोशन जहां, ससुर अब्दुल जब्बार, पति मासूक, जेठ इकबाल, इसहाक, जेठानी गुड़िया, रूखसार, ननद रानी, ननदोई फिरोज और मामा औरंगजेब के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
मारपीट में विवाद में छह लोग घायल
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के फाटपखना गांव में धारा 20 की जमीन को लेकर हुए विवाद में मंगलवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फाटपखना गांव में धारा 20 की जमीन को लेकर हुए विवाद में लाल बहादुर (28), फूलमती (24), जय प्रकाश (25), सुनीता (23), दिलकश (50), फुलबस (20) घायल हो गए। सूचना पहुंची पुलिस ने गंभीर घायलों को उपचार के लिए म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज
ओबरा। चूड़ीगली निवासी वेद प्रकाश बाजपेई ने ओबरा थाने में अपनी पुत्री के ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। थाने में दी गई तहरीर में वाजपेई ने बताया है कि उनकी पुत्री स्मिता मिश्रा का विवाह इलाहाबाद स्थित करैली में सुदीप मिश्रा के साथ 2017 में हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया है कि ससुराल में उनकी पुत्री के साथ पति, सास, ननद, ससुर एवं जेठ दहेज की मांग को लेकर अक्सर मारपीट करते हैं। पुलिस ने तहरीर पर पति सुदीप मिश्रा, सास माया देवी, ननद वंदना एवं रिचु, ससुर रविशंकर तथा जेठ संदीप मिश्रा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।