{"_id":"6adf513b03b8bb97b403eb29","slug":"crackdown-on-luxury-buses-continues-for-the-fourth-day-35-fined-three-seized-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-155938-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई, 35 के चालान, तीन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई, 35 के चालान, तीन सीज
Mon, 26 Oct 2026 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Mon, 26 Oct 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
तकनीकी खामियों और सुरक्षा मानकों की हुई जांच, बस संचालकों को हिदायत
हरिद्वार। परिवहन विभाग ने लग्जरी और स्लीपर बसों के खिलाफ चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। अभियान के चौथे दिन सोमवार को विभिन्न अनियमितताओं पर 35 बसों के चालान किए गए जबकि तीन बसों को सीज कर दिया गया। अधिकारियों ने बसों की फिटनेस, परमिट और तकनीकी स्थिति की जांच करते हुए सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में बसों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। तकनीकी निरीक्षण में बसों में किए गए अनधिकृत बदलाव और यात्री सुरक्षा से जुड़े मानकों पर विशेष ध्यान दिया गया। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
परिवहन विभाग ने बस संचालकों और चालकों को निर्देश दिए कि वे सभी जरूरी दस्तावेज अपडटे रखें। बसों का संचालन करने से पहले उनकी तकनीकी स्थिति की जांच करें और आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लग्जरी और स्लीपर बसों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी और संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) आनंद वर्धन आदि मौजूद रहे।