फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मारपीट मामले में चार पर केस, दो गिरफ्तार

मारपीट मामले में चार पर केस, दो गिरफ्तार

Thu, 19 Jul 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
मारपीट मामले में चार पर केस, दो गिरफ्तार
मारपीट मामले में चार पर केस, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

सोनभद्र। चार दिन पूर्व राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के करारी गांव में विवादित भूमि को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में मंगलवार को दूसरे पक्ष की घायल वंदना की तहरीर पर भी केस दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर मोहन, इंद्रजीत, अनिल और प्रमोद के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बताते चले कि पूर्व में प्रथम पक्ष से घायल इंद्रजीत के प्रार्थना पत्र पर छह के खिलाफ बलवा समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ है। वहीं कोतवाली क्षेत्र बसौली गांव में बुधवार को दोपहर करीब एक बजे भूमि विवाद चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रथम पक्ष से छोटेलाल और दूसरे पक्ष से संजय को गिरफ्तार कर लिया गया।

भूमि विवाद में मारपीट, चार घायल
अनपरा। कुलडोमरी ग्राम पंचायत स्थित चंदू बहरा टोला में बुधवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में चार लोग घायल हो गये। चारों घायलों जिला मुख्यालय अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार की सुबह कुलडोमरी ग्राम पंचायत के चंदु बहरा टोले में जमीन की जोत को लेकर दो पट्टीदार आमने सामने हो गए। कहासुनी के साथ शुरू हुआ विवाद लाठी डंडे के साथ मारपीट में एक पक्ष से भारत पुत्र रामनाथ, गणेश पुत्र सुखदेव, दूसरे पक्ष से हरदेव पुत्र छोटक, रामसरवर को चोटें आई है। पुलिस ने भारत, हरदेव, रमेश, विजय, राजेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed