{"_id":"5af72f2c4f1c1bda408b4dc5","slug":"61526148908-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से लौटी महिला ने घर में लगा ली फांसी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से लौटी महिला ने घर में लगा ली फांसी
Updated Sat, 12 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
म्योरपुर। थाना क्षेत्र के आरंगपानी और लौबंद ग्राम पंचायतों में हुई घटनाओं में शनिवार को दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है।
आरंगपानी ग्राम पंचायत में सरिता देवी (32) पत्नी संतोष खरवार ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पड़ोस में ही शादी समारोह था, जिसमें सरिता भाग लेने गई थी। सरिता के अलावा घर के सारे सदस्य वहीं पर मौजूद थे। किन परिस्थितियों में करीब एक बजे रात उसने घर में आकर फांसी लगा ली इसका पता नहीं चल सका। देर रात पहुंचे परिजनों ने सरिता का शव घर में साड़ी के फंदे से लटकता हुआ देखकर दंग रह गए। उन्होंने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। दूसरी घटना लौबंद ग्राम पंचायत के बघमंदवा की है। घटना में बबलू (41) पुत्र कवलेश्वर खरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह खेत से लौटा रहा था कि घर से कुछ दूरी पर ही गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि खेत में काम करते समय उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया होगा। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया है।