{"_id":"57681edc4f1c1b7426b47f23","slug":"6-par-case-darj","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह लोगों पर मुकदमा दर्ज
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभ्ाद्र
Updated Mon, 20 Jun 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कजियारी गांव निवासी की तहरीर पर मांची पुलिस ने गांव के छह लोगों के विरुद्ध चोरी समेत एसटी-एससी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कजियारी गांव निवासी साहेब खरवार ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि श्यामसुंदर प्रजापति, उनके बेटे राजेश प्रजापति और ओमप्रकाश प्रजापति, बेचू, दुलारे और लालजी 25 मार्च को काटकर रखी गई मेरी फसल उठा ले गए।
जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने गाली देकर मुझे मारापीटा। मैंने अपना मेडिकल लोढ़ी अस्पताल में कराया। पुन: 15 मई को ये लोग शाम चार बजे मेरे दरवाजे पर चढ़ आए तो मैंने भागकर अपनी जान बचाई। आरोप लगाया कि आरोपी जाति सूचक शब्दों से गाली देकर मुझे अपमानित किए। गांववालों के आने के बाद आरोपी मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
इस संबंध में मांची एसओ इंस्पेक्टर रमाकांत पांडेय ने बताया कि साहेब खरवार ने भयवश कहीं सूचना नहीं दी इसकी वजह से चोरी और एससी-एसटी एक्ट में शनिवार को केस दर्ज किया गया। इसकी विवेचना सीओ सदर के जरिए की जा रही है। उधर साहेब खरवार का कहना है कि थाने से लेकर उच्चाधिकारियों तक सूचना दी गई, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया तो पुलिस ने अपने बचाव में केस दर्ज कर लिया।