फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पत्नी को बचाने की चक्कर में पति झुलसा, दंपती गंभीर

पत्नी को बचाने की चक्कर में पति झुलसा, दंपती गंभीर

Sat, 23 Mar 2019 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
पत्नी को बचाने की चक्कर में पति झुलसा, दंपती गंभीर
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के चकौली गांव में शनिवार को घरेलू गैस चूल्हे पर चाय बनाते समय एक विवाहिता झुलस गई। पत्नी को बचाने में उसका पति भी गंभीर रूप से झुलस गया। घरवाले आनन-फानन में दंपती को सीएचसी घोरावल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने दंपती को बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बताते चले कि दोपहर करीब दो बजे चकौली गांव निवासी सविता (27) पत्नी सुरेंद्र खरवार गैस चूल्हा पर चाय बना रही थी। विवाहिता की साड़ी से चाय का बर्तन गैस चूल्हे पर से उतारने लगी। इसी दौरान उसकी साड़ी ने आग पकड़ ली। महिला की चीख पुकार सुनकर उसका पति सुरेंद्र (30) मौके पर पहुंचा तो देखा उसकी पत्नी के शरीर में आग पकड़ लिया था। पत्नी को आग से बचाने के चक्कर में उसका पति भी गंभीर रूप से झुलस गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों ने एंबुलेंस से दंपती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। घटना की जानकारी होने पर अस्पताल पहुंचे घोरावल कोतवाल शिवकुमार मिश्रा ने सविता और उसके पति सुरेंद्र का बयान लेने के साथ ही वीडियो रिकार्डिंग कराया। उपचार कर रहे सीएचसी के अधीक्षक डॉ. गुरू प्रसाद मौर्या ने बताया कि राजेंद्र खरवार करीब 90 प्रतिशत और उसकी पत्नी सविता 60 प्रतिशत झुलसी है। दोनों को बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक हादसा दुर्घटनावश हुआ है। दंपती की शादी 2013 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed