फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   फारेस्ट गार्ड की हत्या में तीन पर नामजद, छह अज्ञात पर केस

फारेस्ट गार्ड की हत्या में तीन पर नामजद, छह अज्ञात पर केस

Sun, 17 Mar 2019 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
फारेस्ट गार्ड की हत्या में तीन पर नामजद, छह अज्ञात पर केस
खलियारी (सोनभद्र)। मांची वन रेंज के नकटुआ जंगल में अवैध खनन रोकने गए वन टीम पर हुए हमले में फारेस्ट गार्ड मोहन राम मौर्य की मौत के मामले में रायपुर पुलिस ने तीन नामजद, छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मांची रेंजर डीबी सिंह के तहरीर पर सगे भाई लक्ष्मीकांत यादव, विजयकांत यादव व लक्ष्मण जायसवाल, छह अज्ञात पर हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है। शनिवार की शाम पुलिस ने आरोपी लक्ष्मीकांत और लक्ष्मण जायसवाल को बिहार के चौधरना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। रायपुर थाने में एसपी सलमान ताज पाटिल ने दोनों आरोपियों से घटना के बारे में पूछताछ भी की। रात में ही पुलिस ने अवैध बोल्डर लदे ट्रैक्टर ट्राली, जेसीबी को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। जिला अस्पताल में वीडियो कैमरे की नजर में शनिवार को डॉ. पीके सिंह एवं डॉ. संदीप ने गार्ड के शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात मेें वादी रेंजर डीबी सिंह को पड़री गांव के नकटूआ जंगल में अवैध खनन होने की सूचना मिली थी। रेंजर टीम के साथ खनन स्थल पर पहुंचे तो ट्रैक्टर समेत अन्य वाहनों को छोड़कर अवैध खनन कराने वाले भागने लगे। बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के आगडारी गांव निवासी गार्ड मोहन राम मौर्य एवं रामपुकार पटेल ट्रैक्टर को लेकर रतुआ गांव के समीप पहुंचे थे कि पांच-छह मोटर साइकिल पर सवार होकर खनन माफियाओं ने वन कर्मियों पर हमला बोल दिया। इस नाते ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और मोहन राम मौर्या को सिर में गंभीर चोटें लग गई। इसकी जानकारी मिलने पर जब तक वे लोग मौके पर पहुंचते हमलावर फरार हो गए। जिला अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में गार्ड ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही सोनभद्र वन प्रभाग के डीएफओ संजीव कुमार सिंह, सदर सीओ राहुल मिश्रा समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंच गए। डीएफओ ने मृतक के घरवालों को घटना की सूचना दी। शनिवार की अलसुबह डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने अस्पताल पहुंच कर घटना की जानकारी लेते हुए सदर एसडीएम जमुना धर चौहान को शव का पीएम कराने की जिम्मेदारी सौंपी। भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने भी मर्चरी पर जाकर मृतक के परिजनों से मुलाकात की। दोपहर बाद सिटी सीओ अभिषेक सिंह ने शव का पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया। सदर सीओ राहुल मिश्रा ने बताया पडरी गांव निवासी विजय कांत यादव, उसके भाई लक्ष्मीकांत यादव, लक्ष्मण जायसवाल एवं छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में लक्ष्मण जायसवाल और लक्ष्मीकांत यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। फरार अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन---
सदर सीओ राहुल मिश्रा की अगुवाई में स्वॉट टीम और रायपुर थाना प्रभारी को नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए लगाया गया है। अवैध खनन करने में शामिल लोगों एवं उन्हें संरक्षण देने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वन और खनन विभाग के सहयोग के लिए पुलिस महकमा तैयार है। दोनों विभाग पुलिस के सहयोग से अवैध खननकर्ताओं पर कार्रवाई करें। अवैध खनन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - सलमान ताज पाटिल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed