{"_id":"5b8198b542c792466e6ee561","slug":"51535219893-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप में युवक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के आरोप में युवक को पीटा
Updated Sat, 25 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। नगर में शनिवार को कुछ लोगों ने चोरी के आरोप में एक युवक को पीट कर लहूलुहान कर दिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ की चंगुल से युवक को छुड़ा कर कोतवाली ले गई। जिला अस्पताल में घायल युवक का उपचार हुआ।
सुबह करीब 10:30 बजे न्यू मार्केट में कुछ लोगों ने एक युवक को चोरी के शक में पकड़ लिया। इस दौरान दो-तीन लोगों ने चोरी के शक में पकड़े गए युवक को पीटना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि पकड़ा गया युवक पूर्व में कई दुकानों से चोरी कर चुका है। बैंक से लूट और चोरी करने के आरोप मेंजेल भी जा चुका है। इतना सुनते ही कई लोगों ने युवक को पीटना शुरू कर दिया। सरेआम युवक की पिटाई की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक पर किराना की दुकान से चोरी करने का आरोप है। युवक से पूछताछ करने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।