{"_id":"5b897c3d42c792465326a7af","slug":"41535736893-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाठी-डंडे से दंपति को पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाठी-डंडे से दंपति को पीटा, केस दर्ज
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के लखनवार गांव में गुरुवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। नाराज एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया। पुलिस ने बताया कि मारपीट में सुरेश और उसकी पत्नी विद्या को चोट लगी है। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार कराया गया। सुरेश की तहरीर पर उसी के गांव के रहने वाली मुन्नी, रामेश्वर, शीला और विजेंद्र के खिलाफ मारपीट और धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी तक पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
चार के खिलाफ मारपीट का केस
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के बहुहारी गांव में गुरुवार को मारपीट में घायल विवाहिता वंदना की तहरीर पर पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर बहुहारी गांव निवासी इंद्रमल, रमाशंकर, अजय और शिवम के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने घरों पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिले।
मारपीट में तीन महिलाएं घायल, आठ पर मुकदमा
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए विवाद व मारपीट में मां-बेटी समेत तीन महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानर गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हीरावती देवी (38) की भैंस कांता के खेत में चली गई। इसको लेकर कांता और उसके परिजनों ने हीरावती के साथ मारपीट की। मां को बचाने आई सुषमा (20) के साथ भी उन लोगों ने मारपीट की। हीरावती की तहरीर पर कांता पुत्र मटुकधारी, रंजना व सोना पुत्री कांता और अज्ञात पत्नी कांता के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कोरट गांव में मेड़ काटने के विवाद में कुछ लोगों ने निर्मला देवी (40) के साथ मारपीट हुई। घायल निर्मला का सीएचसी में इलाज किया गया। उसकी तहरीर पर महली पत्नी दिनेश, फूलमती पत्नी छोटक, बबलू व दिनेश पुत्र शिवदास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लक्ष्मणपुर गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश को लेकर एक महिला के साथ विवाद व मारपीट करने के मामले में कल्लू पुत्र रामअवतार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
ससुराल गए दामाद की लाठी-डंडे से पिटाई
सोनभद्र। घर से लापता पत्नी की पता लगाने ससुराल जाना युवक को महंगा पड़ गया। ससुर, साले समेत अन्य ने लाठी-डंडे से युवक की पिटाई कर दी। घटना वृहस्पतिवार की रात राबर्टा्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका गांव की है। जिला अस्पताल में घायल का उपचार हुआ। शुक्रवार को कोतवाली पहुंच कर घायल ने ससुर, दामाद समेत चार के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस के मुताबिक मारपीट में घायल युवक चोपन थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। उसकी पत्नी करीब तीन माह से लापता है। गुरुवार की रात युवक अपनी पत्नी का पता लगाने ससुराल पहुंचा था। युवक का आरोप है कि उसके ससुर, साले समेत परिवार के अन्य सदस्यों का उसकी पत्नी कहा है इस बारे में पता है, लेकिन वे लोग बता नहीं रहे है। पत्नी के बारे पूछताछ करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी ससुर समेत अन्य को पकड़ने के लिए उनके घर पर दबिश दी गई, लेकिन मिले नहीं। जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे।