फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   14 properties of Atiq Ahmed, worth crores, attached police take action on 11 bighas of land

प्रयागराज : अतीक अहमद की करोड़ों की 14 संपत्तियां कुर्क, 11 बीघा जमीन पर पुलिस की कार्रवाई

Mon, 26 Oct 2026 04:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 26 Oct 2026 04:55 PM IST
सार

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद की बेनामी संपत्तियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। असदुल्लापुर भीटी में मदन लाल भारतीय के नाम पर खरीदे गए 14 भूखंड कुर्क किए गए हैं। इनका कुल रकबा करीब 11 बीघा है। पुलिस के मुताबिक, जमीनें अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई थीं।

विज्ञापन
14 properties of Atiq Ahmed, worth crores, attached police take action on 11 bighas of land
माफिया अतीक अहमद की बेनामी संपत्ति कुर्क। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक अहमद की बेनामी संपत्तियों के खिलाफ प्रयागराज पुलिस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के 14 भूखंड कुर्क कर लिए। ये भूखंड असदुल्लापुर भीटी में स्थित हैं। इनका कुल क्षेत्रफल करीब 11 बीघा बताया गया है। पुलिस के मुताबिक, इन संपत्तियों को अपराध से अर्जित धन से खरीदा गया था और इनकी रजिस्ट्री मदन लाल भारतीय के नाम पर कराई गई थी।

विज्ञापन

 

गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्की का आदेश
 

पुलिस आयुक्त न्यायालय ने 27 जुलाई 2026 को इन संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश दिया था। यह आदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत पारित किया गया था। आदेश के अनुपालन में रविवार को कैंट थाना प्रभारी अमरनाथ राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान संपत्तियों पर कुर्की से संबंधित बोर्ड भी लगाए गए।

विज्ञापन

 

कार्रवाई में उपनिरीक्षक रविंद्र, हेड कांस्टेबल तुफैल खान, कांस्टेबल रितेश प्रसाद, पीपलगांव चौकी प्रभारी कुमार गौरव सिंह और कांस्टेबल रविंद्र सिंह शामिल रहे। राजस्व विभाग की ओर से क्षेत्रीय लेखपाल प्रतीक पांडेय ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपराध के पैसे से जमीन खरीदने का आरोप

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अतीक अहमद पर आपराधिक प्रभाव और भय का इस्तेमाल कर लोगों को धमकाने तथा अपराध से अर्जित धन से कीमती जमीनें कम कीमत पर खरीदने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि इन भूखंडों की रजिस्ट्री मदन लाल भारतीय के नाम पर कराई गई थी। इसी आधार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed