{"_id":"5c7ac5bebdec22738b6afb23","slug":"31551549886-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ला सेंसी बंदूक से गोली मारकर पत्रकार ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ला सेंसी बंदूक से गोली मारकर पत्रकार ने की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैनी (सोनभद्र)। रायपुर थाना क्षेत्र के पथरहिया शिव मंदिर के पास शुक्रवार की रात वैनी निवासी लालवर्ती सिंह (60) ने अपने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। इससे पहले उन्होंने अपने साले को फोन कर ऐसा कदम उठाने की जानकारी दी। परिवारीजन पहुंचे तो मंदिर परिसर स्थित इमली के पेड़ के नीचे शव खून से लथपथ पड़ा मिला। सुसाइड नोट में आत्महत्या के पीछे लगातार बीमारी और कैंसर का जिक्र किया गया है। वे एक समाचार पत्र में बतौर पत्रकार भी हैं।
वैनी गांव निवासी लालवर्ती सिंह पटेल ने शुक्रवार के रात्रि लगभग 11 बजे आपसी परिवार के रंजिश से पत्थरहिया शंकर जी के मंदिर के पास जाकर एक नाली बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। लालवर्ती का वैनी में मूल निवास है। राबटर्सगंज के अंबेडकरनगर में भी मकान बनवा रखा है। दोनों जगह उनका रहना होता है। बृहस्पतिवार की रात वह राबटर्सगंज से वैनी पहुंचे। शुक्रवार को पूरे दिन घर पर ही बने रहे। परिवारीजनों के मुताबिक रात नौ बजे उनकी पत्नी उन्हें भोजन के लिए बुलाने गई तो उन्होंने कहा कि तुम जा कर खा लो मैं कुछ काम कर रहा हूं। काम खत्म करने के बाद भोजन कर लूंगा। इसके बाद पत्नी कमरे में सोने चली गई। छोटा बेटा भी अपने कमरे में चला गया। बड़ा पुत्र श्यामबहादुर वैनी में खेत पर बने मकान में रहता है। बताते हैं कि इसके बारे में उन्होंने सुसाइड नोट लिखा। उसकी एक कापी घर पर छोड़ दी और एक कापी जेब में रख लिए। इसके बाद पत्नी के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर अपनी लाइसेंसी एक नाली बंदूक निकाली और उसे लेकर गांव से उत्तर पथरहिया शिव मंदिर पर चले गए। वहां से रात 11 बजे अपने साले को फोन किए कि मैं बीमारी से आजिज आकर आत्महत्या करने जा रहा हूं। फोन पर अपनी लोकेशन भी बताई। तब साले ने छोटे बेटे गुड्डू को, गुड्डू ने बड़े भाई श्याम बहादुर को इसकी जानकारी दी। दोनों भाई और गांव के कुछ लोग भागते हुए पथरहिया शिव मंदिर पहुंचे, जहां देखा कि उन्होंने गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। बेटे ने जेब की तलाशी की तो उसमें सुसाइड नोट पड़ा मिला। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, सीओ अभिनव यादव ने बताया कि लालवर्ती ने अपने लाइसेंसी बंदूक से आत्महत्या की है। उन्होंने सुसाइड नोट में बीमारी को इसका कारण बताया है। पीएम कराकर शव परिवारीजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पीएम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, नगवां ब्लाक प्रमुख प्रशांत सिंह, पूर्व बसपा विधायक सत्यनारायण जैसल, अविनाश शुक्ला, शमशेर सिंह आदि पहुंचे रहे।
इनसेट
सुसाइड नोट पर किए तीन हस्ताक्षर, डीएम, एसओ को प्रतिलि
वैनी। लालवर्ती की बताई जा रही सुसाइड नोट में लालवर्ती का तीन हस्ताक्षर अंकित है। इसमें लिखा है कि मैं 15 वर्ष से रक्तचाप, तीन वर्ष से सुगर-पाइल्स से पीड़ित हूं। मेरा दो दांत खराब हो गया है, जिससे कैंसर की भी शिकायत हो गई है। लगातार बीमारी के चलते असह्य पीड़ा हो रही है। पीड़ा सहन से बाहर होने के कारण आत्महत्या कर रहा हूं। यह भी कहा कि इसके लिए किसी भी परिवार या रिश्तेदार का दोष नहीं है।