फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अवैध वसूली पर अंकुश लगाने की मांग

अवैध वसूली पर अंकुश लगाने की मांग

Thu, 30 Aug 2018 11:54 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
अवैध वसूली पर अंकुश लगाने की मांग
सोनभद्र। जिले में स्थापित जिला पंचायत के बैरियरों पर मनमाना चालकों से वसूली की जा रही है। यह आरोप गुरुवार को सपा के नगर अध्यक्ष नीतिश पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के बैरियरों पर मनमाने ढंग से ट्रक चालकों से की जा रही का अपर मुख्य अधिकारी वर्तिका तिवारी ने विरोध किया तो जिपं अध्यक्ष ने उनका स्थानांतरण करवा दिया। इसकी समाजवादी पार्टी घोर विरोध करती है। कहा कि शीघ्र बैरियरों पर हो रही अवैध वसूली बंद नहीं की गई तो पार्टी सड़क पर उतर कर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला पंचायत अध्यक्ष और संबंधित ठेकेदार की होगी। लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव मन्नू पांडेय ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष सिर्फ अपने चहेते ठेकेदारों का नवीनीकरण कर रहे है। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा सरकार में सरकारी धन के बंदरबांट की मंशा है। उधर जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने कहा कि उन पर लगाया गया आरोप निराधार है। बैरियरों पर नियमानुसार वाहनों से शुल्क लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed