फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Tue, 18 Sep 2018 11:44 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल फोन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
सोनभद्र । राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का मंगलवार को पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। नगर के कांशीराम आवास के पास से तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके पास से चोरी के मोबाइल व कई सिम कार्ड बरामद किए हैं।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज क्षेत्र में कई माह से मोबाइल चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। चोरी की घटना बाइक से अंजाम दी जा रही थी। बाइक सवार मोबाइल से बात करते समय उसे छीनकर फरार हो जाते थे। कई मामले की शिकायत पुलिस के पास पहुंची तो राबट्सऱ गंज कोतवाली पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में ज ुट गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नगर के कांशीराम आवास के पास से मंगलवार को पुलिस ने तीन लोगोें को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक इस मामले में पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी राकेश कुमार पटेल पुत्र स्व. कमला प्रसाद, राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहिजन कला गांव निवासी सोनू पटेल पुत्र श्रीनाथ पटेल व जुगैल थाना क्षेत्र के घटिहरा गांव निवासी चंदन पटेल पुत्र रामसूरत को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से चोरी की चार मोबाइल व दो अदद सीम कार्ड बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed