फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पुलिस को चकमा देकर भागे पशु तस्कर, मुकदमा दर्ज

पुलिस को चकमा देकर भागे पशु तस्कर, मुकदमा दर्ज

Thu, 14 Sep 2017 11:43 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को चकमा देकर भागे पशु तस्कर, मुकदमा दर्ज
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव में बुधवार की रात पुलिस को चकमा देकर पशु तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने चार मवेशियों को कब्जे में लिया है। फरार तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं चर्चा है कि क्राइम ब्रांच प्रभारी, उनकी टीम, कोतवाल और उनके हमराहियों को पशु तस्कर चमका देकर भागे हैं या उन्हें छोड़ दिया गया? वहीं तस्करों के नाम और पिकअप चालक के भागने की कहानी में भी झोल ही झोल है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम करीब पौने आठ बजे मुखबिर सूचना मिली कि बहुअरा में पशु तस्कर पिकअप में मवेशियों को लाद कर बिहार ले जाने वाले हैं। कोतवाल राजीव मिश्रा और स्वाट टीम प्रभारी राजकुमार सिंह जैसे ही पहुंचे। पिकअप छोड़ कर तस्कर एक-दूसरे का नाम पुकारते हुए भाग निकले। बकौल कोतवाली पुलिस धान के खेत में उन लोगों का पीछा भी किया मगर अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर भाग निकले। आधे घंटे बाद वापस पुलिसकर्मी मवेशी लादने वाले स्थान पर पहुंचे तो चालक पिकअप लेकर फरार हो गया था। वहां पैर बंधे दो बैल, एक गाय और एक बछड़ा को मुक्त कराया गया। सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि मवेशियों को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। कोतवाल की तहरीर पर पशु तस्कर सेराज, सर्फराज, सोनू, रमजान, इजरिश, मुस्तफा और झोरा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed