फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   फर्जी तरीके से प्रवेश लेने, मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज

फर्जी तरीके से प्रवेश लेने, मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज

Tue, 12 Feb 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
फर्जी तरीके से प्रवेश लेने, मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज
ओबरा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सैनी के साथ सोमवार की दोपहर महाविद्यालय में हुई मारपीट के मामले को लेकर डा. सैनी की तहरीर पर ओबरा पुलिस ने मंगलवार को कालेज के दो छात्रों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। थाने में दी गई तहरीर में बताया गया है कि शुभम सिंह एवं सौरभ सिंह ने फर्जी तरीके से डिग्री कालेज में प्रवेश लिया है। कार्रवाई से बचने के लिए अपने 15-20 साथियों के साथ डा. सैनी के ऊपर हमला कर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए वादी के मोबाइल पर भी अपमानजनक टिप्पणी की। ओबरा पुलिस ने आरोपी शुभम सिंह पटेल एवं सौरभ सिंह सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस पूरे मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी ओबरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed