फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सलखन में नेताओं ने ट्रक चालक को पीटा

सलखन में नेताओं ने ट्रक चालक को पीटा

Thu, 13 Dec 2018 11:15 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
सलखन में नेताओं ने ट्रक चालक को पीटा
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन गांव के समीप बुधवार की रात दो ट्रकों में हल्की टक्कर हो गई। इसकी जानकारी होने पर एक ट्रक के मालिक व एक राजनीतिक दल के कुछ नेताओं ने दूसरे ट्रक चालक की पिटाई कर दी। मामला संज्ञान में आने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि चालकों ने आपस में मारपीट की थी। लेकिन उन लोगों ने सुलह कर लिया।
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे राजनीतिक दल के कुछ नेता जुगैल थाना क्षेत्र से एक ट्रक पर बालू लोड कराकर राबर्ट्सगंज की ओर जा रहे थे। रास्ते में सलखन के समीप बालू लदे ट्रक को ओवरटेक करने की चक्कर में गिट्टी लदे ट्रक से हल्की टक्कर हो गई। इसको लेकर दोनों ट्रकों के चालक आपस में विवाद करने लगे। इस दौरान बालू लदे ट्रक के चालक ने फोन कर नेताओं को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में स्कॉर्पियो से राजनीतिक दल के चार-पांच नेता मौके पर पहुंच कर गिट्टी लदे ट्रक के चालक को पीटना शुरू कर दिए। रास्ते से गुजर रहे कुछ ट्रकों के चालकों ने वाहनों को रोक मौके पर पहुंचे तो पिटाई करने वाले स्कॉर्पियो से फरार हो गए। इसकी जानकारी होने पर गुर्मा चौकी इंचार्ज विजय शंकर राय मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि नेताओं ने विवाद नहीं किया था। दोनों ट्रकों के चालक आपस में विवाद किए थे हालांकि बाद मेें दोनों आपस मेें सुलह-समझौता कर चले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed