फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   खदान में पत्थर गिरने से मजदूर की मौत, भाई घायल

खदान में पत्थर गिरने से मजदूर की मौत, भाई घायल

Tue, 20 Mar 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खदान में पत्थर गिरने से मजदूर की मौत, भाई घायल
ओबरा। थाना क्षेत्र के बिल्ली-मारकुंडी खदान में मंगलवार को मजदूूूरों पर पत्थर का बड़ा टुकड़ा गिर गया। हादसे में मजदूर ओम प्रकाश (30) की मौत हो गई। उसका भाई शिव प्रकाश (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद खदान संचालन से जुड़े लोग शव उसके सलखन स्थित घर के पास छोड़कर चले गए। साथ में उसके घायल भाई को उपचार के लिए वाराणसी ले गए। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन ग्राम पंचायत के भटवा टोला निवासी ओम प्रकाश और शिव प्रकाश पुत्रगण हीरालाल मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे बिल्ली-मारकुंडी स्थित संतोष क्रसिंग कंपनी की खदान में मजदूरी करने गए थे। दोपहर करीब 12 बजे वे काम कर रहे थे, उसी दौरान पत्थर का एक टुकड़ा उनके सिर पर गिर गया। इससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी जानकारी पर खदान संचालन से जुड़े लोग दोनों भाइयों को लेकर चोपन सीएचसी के लिए चले लेकिन रास्ते में ओम प्रकाश की मौत हो गई। फिर उसका शव उसके घर के पास छोड़ गए। इसकी जानकारी होने पर ओबरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर चोपन थाना पुलिस भी मृतक के घर पहुंच घटना के बारे में जानकारी ले रही थी। ज्येष्ठ खान अधिकारी एसके दास ने बताया कि उन्हें खदान मालिक ने बताया है कि टिपर से पत्थर गिरने से हादसा हुआ है। मगर उन्हें इस बात पर यकीन नहीं हो रहा। वह बुधवार की सुबह मौके पर जाकर मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed