फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पति, सास, ससुर पर जलाकर मारने के प्रयास पर मुकदमा

पति, सास, ससुर पर जलाकर मारने के प्रयास पर मुकदमा

Thu, 04 Apr 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
पति, सास, ससुर पर जलाकर मारने के प्रयास पर मुकदमा
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के चकौली गांव में पंद्रह दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में पति.पत्नी आग से गंभीर रूप से झुलस गए थे। हादसे में गंभीर रूप से झुलसी हुई विवाहिता सविता के मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार की रात पति, सास व ससुर के खिलाफ जला कर मारने के प्रयास और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया। पंद्रह दिन पूर्व चकौली निवासी दंपत्ति संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलस गए थे। इसमें पति सुरेंद्र 90 फीसदी औऱ पत्नी सविता 60 फीसदी झुलस गई थी।
विज्ञापन

पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पुरनाकला गांव निवासी संगीता देवी पत्नी स्व. वकील ने बुधवार की शाम घोरावल कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बिटिया सविता का विवाह घोरावल कोतवाली क्षेत्र के चकौली गांव निवासी सुरेंद्र पुत्र रामचरन के साथ वर्ष 2013 में हुआ था। विवाह के बाद आए दिन सविता को दहेज के लिए परेशान किया जाता रहा और जान से मारने की धमकी भी दी जाती रही। गत 22 मार्च को उसके ससुरालीजनों ने उसे तेल डालकर जला दिया था, जिससे वह झुलस गई थी। इस संबंध में विवाहिता की मां संगीता देवी की तहरीर पर बुधवार रात पति सुरेंद्र, ससुर रामचरन व सास अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आग से झुलसे आरोपी सुरेंद्र का उपचार वाराणसी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed