{"_id":"5ad4f14a4f1c1b3a0b8b4d33","slug":"191523904842-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो-मैजिक में टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आटो-मैजिक में टक्कर, एक की मौत
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में रविवार को हुए सड़क हादसे में रामसजीवन (65) की मौत हो गई। ऊंचडीह गांव के समीप रविवार की दोपहर बाद मैजिक-बाइक टक्कर में बालिका समेत समेत चार घायल हो गए। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार हुआ। डॉक्टर ने रामचंद्र देव पांडेय (55) व पखंडू (40) को बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
राबट्र्सगंज के चंडी तिराहे के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से पैदल जा रहा वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर 108 एंबुलेंस कर्मी घायल को जिला अस्पताल ले गए। यहां उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के जेब से मिले एक कागजात में मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के डोभी गांव निवासी रामसजीवन लिखा था। पुलिस का कहना है कि मृतक के घरवालों का पता लगाया जा रहा है।
दूसरी घटना दोपहर करीब दो बजे की है। ऊंचडीह में घोरावल-खलियारी मार्ग पर राबट्र्सगंज की तरफ से शाहगंज की ओर जा रही बाइक की विपरित दिशा से आ रही मैजिक से टक्कर हो गई। हादसे के बाद मैजिक छोड़ कर चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने घायलों को संभाला और पुलिस को जानकारी दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घोरावल कोतवाली क्षेत्र के डोमहर गांव निवासी मैजिक सवार रामचंद्र देव पांडेय (55) व राबट्र्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा गांव निवासी बाइक सवार राजकुमार यादव (45), दस वर्षीय एक बालिक व लोढ़ी निवासी पखंडू (40) को जिला अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों के घरवाले पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि अभी तक घायलों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।