फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   FIR registered in connection with the death of two youths

Ghazipur News: दो युवकों की माैत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Mon, 26 Oct 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
FIR registered in connection with the death of two youths
सेवराई की खबर में---मृतक अरविंद चौधरी। स्रोत- परिजन
गहमर कोतवाली क्षेत्र के खुदरा मोड़ के पास शनिवार की देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई थी। रविवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया। दोनों युवक मजदूरी करके परिवार का जीविकापार्जन करते थे। काम से घर लौट रहे थे। इधर, देर रात परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

गहमर कोतवाल नंद कुमार तिवारी ने बताया कि गदाईपुर पथरा गांव निवासी दीनदयाल चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भाई कमलेश चौधरी (30), पट्टीदार अजय चौधरी (21) और अरविंद चौधरी (25) बाइक से गहमर से घर आ रहे थे। खुदरा मोड़ के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में भाई कमलेश चौधरी और पट्टीदार अरविंद चौधरी की मौके पर मौत हो गई, जबकि अजय चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के पूर्व प्रधान बबलू सिंह ने बताया कि मृतक कमलेश चौधरी और अरविंद चौधरी का पोस्टमार्टम के बाद शव पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इधर, गंभीर रूप से घायल अजय चौधरी का उपचार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। मृतक कमलेश चौधरी चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह शादीशुदा था और उसके दो लड़की व एक लड़का है। उसकी पत्नी मंशा देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। वहीं, दूसरे मृतक अरविन्द चौधरी का शव पहुंचते ही परिजन रोने-बिलखने लगे। गहमर के नरवा गंगा घाट पर दोनों शवों का अंतिम संस्कार हुआ।

सेवराई की खबर में---मृतक अरविंद चौधरी। स्रोत- परिजन

सेवराई की खबर में---मृतक अरविंद चौधरी। स्रोत- परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed