{"_id":"5bec703cbdec2269807e0ddd","slug":"171542221884-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। चतरा ब्लॉक प्रमुख मनीचंद्र पर हुए हमला के विरोध में बुुधवार को राबर्ट्सगंज के कचहरी चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।
छात्र सभा के प्रदेश सचिव आनंद चौबे और राहुल सेठ ने कहा कि सूबे में जब से भाजपा सरकार बनी है तब से कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। आए दिन हत्या, लूट, बलात्कार, अपहरण की घटनाएं हो रही है। मंगलवार को मनबढ़ों ने चतरा ब्लॉक प्रमुुख मानिचंद्र के ऊपर जानलेवा हमला किया। जिला मीडिया प्रभारी महफूज खां और ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं, नौजवानों, बेरोजगारों का उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता दलितों का उत्पीड़न कर रहे है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी खुलेआम घूम रहे है। अंकित सिंह राठौर, चंद्रबली सिंह, आशीष सिंह, अजीत सूरज मिश्रा, विकास केशरी, निखिल पटेल, सूरज सोनी, विवेक सिंह, उमेश चौबे, दीपक कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।