फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सेवानिवृत शिक्षक पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग

सेवानिवृत शिक्षक पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग

Fri, 20 Jul 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
सेवानिवृत शिक्षक पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग
घोरावल। क्षेत्र में अवैध तरीके से बड़े पैमाने पर बालू के भंडारण के आरोप में वयोवृद्ध रिटायर्ड अध्यापक के खिलाफ दर्ज मुकदमे से अधिवक्ताओं में असंतोष है। हिनौती व रिजूल में बालू के अवैध भंडारण में जिन 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, उसमें रिजूल निवासी रिटायर्ड अध्यापक लालता चौबे भी शामिल हैं। उन पर मुकदमा दर्ज कराने के विरोध करते हुए शुक्रवार को तहसील अधिवक्ता समिति व दी घोरावल बार एसोसिएशन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। इसमें कहा गया है कि लालता प्रसाद चौबे एक रिटायड अध्यापक हैं, जिनकी उम्र 85 वर्ष है। उनका व उनके परिवार का बालू के अवैध भंडारण से कोई लेना देना नही है। बिना किसी जांच पड़ताल के उन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वकीलों ने मुकदमा हटाने की मांग की है। इस दौरान गोपाल सिंह, राम अनुज धर द्विवेदी, प्रयाग दास, सच्चिदानंद चौबे, राजेंद्र पाठक, विजेंद्र सिंह, आदिनाथ मिश्रा, रामकिंकर पाठक, संतोष मिश्रा, संतोष पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed