फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   हत्या व दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

हत्या व दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Jul 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
हत्या व दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार
बीजपुर। थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से गुरुवार की रात पुलिस ने हत्या व दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सिरसोती गांव में बुधवार को हुई प्रवीण की हत्या मामले में फरार हुए आरोपी व्यास जायसवाल को स्थानीय बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि प्रवीण हत्याकांड के इस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रवीण के परिजनों ने थाने के सामने शव रख कर धरना भी दिया था। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उसकी गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। इसी थाना क्षेत्र के एनटीपीसी परियोजना परिसर कालोनी निवासी सूरज वर्मा पुत्र विदेशी चंद वर्मा को भी गुरुवार की रात उसके घर से गिरफ्तार किया गया। सूरज वर्मा के खिलाफ एक किशोरी ने चार दिन पूर्व दुष्कर्म व एससी एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किशोरी का आरोप है कि एक जुलाई की रात घर में अकेला देख सूरज ने दुष्कर्म किया था। घटना के दो दिन बाद तीन जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस सूरज की तलाश में जुटी थी और गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed