{"_id":"5a0493fc4f1c1bf4688ba3ad","slug":"171510249468-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भाईयों समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगे भाईयों समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। एक युवती को मारपीट कर घायल करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। बुधवार को पीड़िता इंदू राही की तहरीर पर पुलिस ने सगे भाइयों समेत चार के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। घटना दो दिन पूर्व राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बढ़ौली गांव की है।
पुलिस के मुताबिक बढ़ौली गांव निवासी घायल इंदू राही का आरोप है कि सात नवंबर की शाम राबर्ट्सगंज से वह अपने घर जा रही थी। रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर चार लोगों ने लाठी-डंडे से उसे पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर यशवंत सिंह, उनके भाई बलवंत सिंह, राजू और पप्पू सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जांच में जो दोषी मिलेगा उसके विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।