{"_id":"570406b04f1c1b2833c8145b","slug":"17-injured-in-truck-bus-collision-three-critical","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-बस की भिड़ंत में 17 घायल, तीन गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक-बस की भिड़ंत में 17 घायल, तीन गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
Updated Wed, 06 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
मधुपुर में बस और ट्रक की भीड़त में घायल चालक व खलासी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के बट गांव में मंगलवार की सुबह ट्रक ने पीछे से बस में टक्कर मार दी। अनियंत्रित बस सड़क के किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में चालक सहित 17 यात्री घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी मच गई। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर और फिर वहां से जिला अस्पताल भेजवाया। डॉक्टरों ने तीन को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उधर दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
घटना मंगलवार सुबह करीब पौने नौ बजे की। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग से वाराणसी से एक ट्रक चोपन की ओर जा रहा था। जबकि सवारी से भरी प्राइवेट बस चंदौली जिले के इलिया से घोरावल जा रही थी। बस बट गांव से पहले चालक ने सवारी उतारने के लिए बस की स्पीड कम की ही थी कि पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक जोर का टक्कर मारा। टक्कर इतनी तेज थी कि बस बीस मीटर आगे बढ़ते हुए अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
हादसे में करमा थाना क्षेत्र के गरईगाड़ निवासी बस चालक अमरनाथ (35), खोराडीह गांव के घूरहू (42), घोरावल कोतवाली क्षेत्र के रेही गांव निवासी खलासी चंद्रिका (19), चकिया के बच्चन सिंह (55), लोकनाथ (38), गुलाबी (55), तिरौड़ी निवासी माधुरी (35), राबर्ट्सगंज कोतवाली के अमरा गांव के रामकिशुन (30), मझुई की कलावती (38), औरहवा निवासी शहीदू (50), मिर्जापुर जिले के अहरौरा निवासी जगराम (60), पुष्पा (52), उषा (30) राजगढ़ निवासी जैतूना (45), तियरा भुईली निवासी नथुनी (42), इलिया निवासी अजय पांडेय (42), गुरुहुआ निवासी दुर्गावती (30) और अरहिया निवासी रामलोचन (20) को घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी को पीएचसी मधुपुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने चालक, खलासी और लोकनाथ को जिल अस्पताल रेफर कर दिया। सुकृत चौकी इंचार्ज गगनराज सिंह ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया है।