फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   स्कार्पियो से टकराया टैंपो, पांच मजदूर घायल

स्कार्पियो से टकराया टैंपो, पांच मजदूर घायल

Sun, 10 Feb 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
स्कार्पियो से टकराया टैंपो, पांच मजदूर घायल
डाला। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुडवा चौराहा पर शनिवार की रात टैंपो व स्कार्पियो की आपस में हुई टक्कर में पांच खनन मजदूर घायल हो गए। सभी मजदूर टैंपो में सवार थे। पुलिस ने सभी को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में काम करने वाले करीब 15 मजदूर काम समाप्ति के बाद एक ही टैंपो पर सवार होकर अपने गांव पतगढ़ी जाने लगे। टैंपो जैसे ही तेलगुड़वा गांव के पास पहुंचा तभी पहले से चौराहा पर खड़ा स्कार्पियो अचानक मुड़ गया। इससे वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर आ रही टैंपो से उसकी टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद टैंपो पलट गयी और उसमे सवार मजदूर दब गये। घटना को देख चौराहा पर मौजूद लोगो ने तुरंत सभी दबे टैंपो सवारों को बाहर निकाला और पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में घायल दीपक, बुद्धिराम, सीता, शिवशंकर निवासी पतगडी व छोटू निवासी कोडईल को चोपन सीएचसी भेजवाया। घायलों में शिवशंकर व छोटू की हालत को गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed