{"_id":"5b897c2942c792463b3b6b0f","slug":"161535736873-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थतियों में नाले में मिला घायल युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थतियों में नाले में मिला घायल युवक
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के बर्दिया गांव के समीप नाले में शुक्रवार को घायलवस्था में संदीप (27) मिला। ग्रामीणों की सूचना पर घायल के परिजनों ने उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने उसे बीएचयू रेफर कर दिया। घरवालों का आरोप है कि किसी ने संदीप के आंखों और नाभी में एसिड डालने के साथ ही दोनों हाथों के एक-एक अंगुली को काटने का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे ओबरा के सेक्टर एक निवासी मोहन लाल का बेटा संदीप अपने घर से कहीं जाने के निकला। देर रात तक वह अपने घर वापस नही लौटा तो घरवाले उसके खोजबीन करने में जुट गए। शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे किसी ने मोहनलाल को सूचना दी कि आपका बेटा संदीप बर्दिया गांव के समीप खैरटिया-बर्दिया मार्ग पर नाले में घायलावस्था में पड़ा है। घरवाले आनन-फानन में घायल युवक को अचेतावस्था में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीबी गौतम ने कहा कि संदीप को देखने से प्रथम दृष्टया यही लग रहा था कि उसके आंखों पर एसिड डाला गया है। फिलहाल हालत गंभीर होने पर उसे बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया है। उसके दोनों हाथों की तर्जनी अंगुली आधा कट कर लटक गई थी। उधर ओबरा सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने कहा कि घायल युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धारा मेें केस दर्ज कर लिया गया है। मोहन लाल ने तहरीर में लिखा है कि रक्षाबंधन से संदीप मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गया था। उसके आंखों, नाभी में एसिड पड़ा है और अंगुलियों में भी चोंट लगी है। कहा कि संदीप के साथ घटना कैसे घटित हुई इसकी जांच की जा रही है।