फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Case registered in connection with woman's death after being hit by a roadways bus

Haridwar News: रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत मामले में रिपोर्ट दर्ज

Mon, 26 Oct 2026 05:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Mon, 26 Oct 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Case registered in connection with woman's death after being hit by a roadways bus
बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन


बहादराबाद। पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति के सामने रोडवेज बस की टक्कर से हुई बाइक सवार महिला की मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला के पति का उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, भगवानपुर थाना क्षेत्र के हल्लूमाजरा गांव निवासी तेल्लूराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके छोटे भाई लक्ष्मीचंद 21 अक्तूबर को पत्नी रीता के साथ बाइक से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। सुबह करीब 10:40 बजे बहादराबाद में पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति के सामने पीछे से आ रही उत्तर प्रदेश रोडवेज के छुटमलपुर डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

बस चालक वाहन को तेज गति और लापरवाही से चला रहा था।हादसे में लक्ष्मीचंद और उनकी पत्नी रीता गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को भूमानंद अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद रीता को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जबकि लक्ष्मीचंद को उपचार के लिए भर्ती कर लिया गया। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed