{"_id":"6adf483a83590fe73105a721","slug":"deepika-rathore-appeared-before-the-media-following-urmilas-arrest-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-155933-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: उर्मिला की गिरफ्तारी के बाद मीडिया के सामने आईं दीपिका राठौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: उर्मिला की गिरफ्तारी के बाद मीडिया के सामने आईं दीपिका राठौर
Mon, 26 Oct 2026 06:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Mon, 26 Oct 2026 06:01 PM IST
विज्ञापन
पांच करोड़ की रंगदारी, रविदास धाम नाम के लिए दबाव बनाने का लगाया आरोप
बोली, उर्मिला से परेशान होकर आत्महत्या तक का ख्याल आया
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। रविवार को उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद सोमवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर मीडिया के सामने आई। दीपिका ने चुप्पी तोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए। बोलीं, उनका परिवार लंबे समय से मानसिक उत्पीड़न झेल रहा था। स्थिति इतनी खराब हो गई थी कि करीब डेढ़ साल पहले वह आत्महत्या करने तक के बारे में सोचने लगी थीं। उन्होंने कार्रवाई के लिए पुलिस का आभार जताते हुए अब न्याय मिलने की उम्मीद जताई।
सोमवार को ज्वालापुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में दीपिका राठौर ने कहा कि उर्मिला सनावर उन्हें और उनके परिवार को लगातार ब्लैकमेल कर रही थीं। परिवार की छवि खराब करने की भी कोशिश की जा रही थी। बीती 24 अक्तूबर को फोन कर उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की गई थी। आरोप लगाया कि रविदास धाम को अपने नाम कराने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था। मांग पूरी नहीं करने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मरवाने की धमकी दी गई।
दीपिका ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उनकी फोटो और वीडियो एडिट कर वायरल किए गए थे। इससे उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। इस घटना के बाद वह गहरे मानसिक तनाव में आ गई थीं। उस समय हालात ऐसे बन गए थे कि आत्महत्या करने तक का विचार मन में आने लगा था, हालांकि उन्होंने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया। दीपिका ने कहा कि उन्हें पुलिस पर भरोसा था। उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद उन्हें उम्मीद है कि मामले में आगे उचित कार्रवाई होगी और उनके परिवार को राहत मिलेगी। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया।