फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एक साथ उठी मां-बेटी समेत तीन की अर्थी

एक साथ उठी मां-बेटी समेत तीन की अर्थी

Sun, 23 Jun 2019 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
एक साथ उठी मां-बेटी समेत तीन की अर्थी

विज्ञापन
सोनभद्र। जिला अस्पताल में दूसरे दिन रविवार को पहाड़ी पानी के बहाव में जान गंवाने वाली कौशिल्या, उसकी बेटी नंदनी और अमित कुमार का पोस्टमार्टम हुआ। एक साथ मां-बेटी समेत तीन का शव बड़ैला गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया। घर से एक साथ तीनों की अर्थी उठी।
बताते चले कि शनिवार को कोन थाना क्षेत्र के बसहुारी (गऊघाट) गांव के पास पहाड़ी पानी के बहाव में बड़ैला गांव निवासी कौशिल्या (22) तथा उसकी तीन वर्षीय बेटी नंदनी व कौशिल्या की बड़ी बहन बिमला के छह वर्षीय बेटे अमित कुमार की मौत हो गई थी। जबकि पानी के बहाव से किसी तरह कौशिल्या के पिता जवाहिर भुईया अपनी पत्नी संपतिया के साथ बच गया। सभी जंगली रास्तों से झारखंड के मजराही जा रहे थे। रास्ते में बारिश से बचने के चक्कर में रपटा के अंदर लगी पाइप में सभी बैठ गए। उसी वक्त अचानक वर्षा का पानी पहाड़ी से तेज गति से आ गया, जिससे दोनों मासूम समेत युवती बहकर पत्थरों से टकराते हुए कुछ दूर चली गई। अत्याधिक चोंट लगने से तीनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शवों को बाहर निकलवा कर जिला अस्पताल ले गई। जवाहिर के बेटे कुलदीप की तहारीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद रविवार की दोपहर बाद पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। शाम को घरवाले शवों को लेकर घर पहुंचे तो पूरे गांव में मातम पसर गया। रात में तीनों शवों को अंतिम संस्कार के लिए गांव से कुछ दूरी पर ले जाया गया। लेकिन समाचार लिखे जाने तक दाह संस्कार नहीं हुआ था।
विज्ञापन


मृतकों के आश्रितों को मिलेगा मुआवजा
सोनभद्र। दैवीय आपदा राहत कोष से बारिश के पानी से जान गंवाने वालों के परिवार वालों को मुआवाजा मिलेगा। इसके लिए रविवार को अवकाश के दिन भी सदर तहसील में तहसीलदार विकास पांडेय क्षेत्रीय कानूनगो और लेखपाल के साथ सहायता राशि देने से संबंधित कागजातों को पूर्ण कराने में जुटे रहे। तहसीलदार ने जिला अस्पताल जाकर डॉक्टर से पोस्टमार्टम रिपोर्ट लिया, ताकि अविलंब मुआवजा दिया जा सकें। तहसीलदार ने बताया कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ी पानी की चपेट में आकर जान गंवाने वाली युवती और दोनों मासूमों के परिवार को मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा सदर एसडीएम को पीड़ित परिवार की जरूरत के अनुसार अन्य मदद भी करने का निर्देश दिया गया है।

अंकित कुमार अग्रवाल
जिलाधिकारी सोनभद्र

कोन थाना और बसुहारी चौकी प्रभारी को मृत बच्चों और युवती के परिजनों की मदद करने के लिए निर्देशित किया गया है।मातहतों को दाह संस्कार कराने के लिए भी लगा दियया गया था। इस दुख की घड़ी में परिजनों के साथ पुलिस खड़ी है।
सलमान ताज पाटिल
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed