फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मारपीट में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मारपीट में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 20 Jun 2019 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
घोरावल। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के सतद्वारी गांव में एक ही परिवार के लोगों में हुई मारपीट के मामले में वृहस्पतिवार को सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

सतद्वारी निवासी महेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह पुत्र रामबहादुर सिंह में जमीन संबंधित कुछ विवाद चल रहा है। इनमें से एक पक्ष द्वारा दीवार का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार को देर शाम दीवार निर्माण को लेकर टदोनों भाइयों और उनके परिजनों में जमकर गाली गलौज व मारपीट हुआ। इस मारपीट में एक पक्ष से सतद्वारी निवासी महेंद्र सिंह (32) और उसकी पत्नी रंजना सिंह (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष से नागेंद्र सिंह (35) और उसका भतीजा शिव शंकर (20) घायल हो गए। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण महेंद्र सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में एक पक्ष से महेंद्र सिंह की तहरीर पर नागेंद्र सिंह पुत्र रामबहादुर सिंहए शिवशंकर पुत्र वीरेंद्र सिंह के खिलाफ, जबकि द्वितीय पक्ष से नागेंद्र सिंह की तहरीर पर महेंद्र सिंह व उसकी पत्नी रंजना सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने नागेंद्र सिंह और शिवशंकर को गिरफ्तार कर दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed