फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कुल्हाड़ी से पत्नी को काट कर मौत के घाट उतारा

कुल्हाड़ी से पत्नी को काट कर मौत के घाट उतारा

Sat, 08 Jun 2019 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
कुल्हाड़ी से पत्नी को काट कर मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
रामगढ़। रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के पल्हारी गांव में शुक्रवार रात किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने कुल्हाड़ से पत्नी पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। एएसपी नक्सल अरुण कुमार दीक्षित और सदर सीओ ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात मेें श्याम लाल गोड़ और उसकी पत्नी गीता अपने घर के आंगन में सोए थे। रात करीब एक बजे अचानक उनमें किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि श्यामलाल ने पास मे रखी कुल्हाड़ी उठाकर गीता के सीने पर हमला कर दिया, जिससे वह लहुलुहान होकर मदद की गुहार लगाने लगी और थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

शनिवार की अलसुबह आसपास के लोगों ने बीता के मायके वालों को घटना की सूचना दी। मायके वालों की सूचना पर पहुंचे रामपुर बरकोनिया ने एसओ ने अपने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। एएसपी और सीओ ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना के संबंध में लोगों से पूछताछ की। सदर सीओ अभिनव यादव ने बताया कि रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के करौदिया गांव निवासी मृतका के पिता रामवृक्ष गोड़ की तहरीर पर उसके दामाद श्याम लाल के खिलाफ संबंधित धाराओं मेें मुकदमा दर्ज करते हुए हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया गया है। वादी के मुुताबिक छह वर्ष पूर्व उसने अपनी बेटी गीता की शादी की थी। मृतका को चार वर्ष की एक बेटी और दो वर्ष का एक बेटा है। शव का पीएम करवा कर मायके वालों को सुपुर्द कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed