{"_id":"5cf55bedbdec22078d330a21","slug":"15595837216-sonbhadra-news116","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदाकर्मी ने अफसर को जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
संविदाकर्मी ने अफसर को जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले के सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी (प्राविधिक) जेके गौड़ को डीपीआरओ कार्यालय में तैनात संविदाकर्मी अनिल केशरी ने जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत पर संविदाकर्मी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।
शौचालय और वाहनों में गड़बड़ी को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद हाल ही में अनिल केशरी को मुख्यालय से हटाकर घोरावल ब्लाक में अटैच कर दिया गया है। उसे वापस मुख्यालय बुलाने के लिए एक जनप्रतिनिधि ने विकास भवन के एक बड़े अधिकारी पर दबाव भी बनाया था मगर अफसरों ने अनिल की शिकायतों को देखते हुए सिफारिश की अनदेखी कर दी थी। मुख्यालय से हटने के बाद से नाराज होकर रात में केशरी ने सहायक डीपीआरओ को फोन कर देख लेने की धमकी दे दी।पुलिस को दिए तहरीर में जेके गौड़ ने बताया कि वह सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी (प्राविधिक) के पद पर तैनात हैं। प्रतिदिन की तरह वह 31 मई की शाम छह बजे आफिस से सीधे इमिरती कालोनी स्थित किराये के आवास पर पहुंचे थे। कार्यालय में ही 12 वर्षों से तैनात संविदाकर्मी अनिल केशरी ने रात 10.30 बजे मोबाइल 7408947514 से फोन कर अपशब्दों का प्रयोग किया। सोनभद्र में नौकरी करने पर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने तत्काल 11. 02 बजे डीपीआरओ और 12. 15 मिनट पर कोतवाली एसएचओ को सूचना दी। गौड़ ने बताया कि विगत कुछ सप्ताह से अनिल केशरी अराजकतत्वों से भयभीत कराकर उनके कार्य में बाधा उत्पन्न करा रहा है। पुलिस ने संविदाकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।