{"_id":"5cf2c5e8bdec22076d206590","slug":"15594142943-sonbhadra-news62","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से पीड़ित महिला की मौत, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डायरिया से पीड़ित महिला की मौत, हंगामा
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित राहुल क्लिनिक में शनिवार को उपचार के दौरान डायरिया से पीड़ित शकुतंला (65) की मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग क्लिनिक पर पहुंच कर हंगामा करने लगे। सीएमओ के निर्देश पर क्लिनिक सील करने पहुंची टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि जब तक सीएमओ नहीं आएंगे अस्पताल सील नहीं होने देंगे। लोगों ने शव को भी ले जाने से रोक दिया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने नाराज लोगों को डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लिनिक को सील कर दिया।
शनिवार की सुबह कांशीराम शहरी आवास में रहने वाली शकुंतला (65) की तबीयत खराब हो गई। घरवाले उसको पूरब मोहाल मेें स्थित राहुल क्लिनिक ले गए। यहां डॉक्टर ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। दोपहर करीब ढाई बजे महिला मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवार के लोगों के साथ अन्य लोग क्लिनिक पहुंचे और इसकी सूचना सीएमओ और पुलिस को दी। सीएचसी केकराही के प्रभारी डॉ. रामकुंवर टीम के साथ क्लिनिक पर पहुंच कर जांच पड़ताल करने के बाद उसे सील करने की कार्यवाही करने लगे तो लोग विरोध शुरू करने लगे। उनका कहना था कि सीएमओ के आने के बाद ही सील होगी और शव को जाने दिया जाएगा। कोतवाल और चौकी इंचार्ज ने नाराज लोगों को तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। करीब दो घंटे बाद नाराज लोगों ने पुलिस को शव जिला अस्पताल ले जाने दिया। सीएचसी केकराही के प्रभारी डॉ. रामकुंवर ने बताया कि राहुल क्लिनिक को सील कर रिपोर्ट सीएमओ को दे दी गई है। कुछ लोगों ने भीड़ को क्लिनिक सील करने की कार्यवाही को विरोध करने के लिए उसकाया था।कहा कि डॉक्टर का कहना है कि उसने मरीज की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल भेज रहा था, लेकिन घरवाले उसे ले नहीं गए। सीओ अभिषेक सिंह ने कहा कि मृतका के घरवाले जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ था।