फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बहन पर अश्लील टिप्पणी पर ले लिया जान

बहन पर अश्लील टिप्पणी पर ले लिया जान

Sat, 25 May 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
बहन पर अश्लील टिप्पणी पर ले लिया जान
विज्ञापन

सिंगरौली। शुक्रवार शाम बरगवां थाना क्षेत्र के कर्री उदरटोला में मिले युवक के शव मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने साफ कर दिया बहन पर अश्लील टिप्पणी के बाद साथी ने दोस्त के सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को शनिवार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

घटना का खुलासा करते हुए एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि मोरवा थाने के कुडवा गांव निवासी विनोद सिंह (26) की पड़ोसी गांव ठुरूआ के रहने वाले गोकुल पाठक के साथ दोस्ती थी। शुक्रवार को दोनों एक मामले में पेशी के लिए देवसर कोर्ट गए थे। कोर्ट के कार्य से खाली होने के बाद विनोद देवसर में रहने वाली गोकुल पाठक के बहन घर साथ में गया था। पुलिस का कहना है कि विनोद ने उसकी बहन पर अश्लील शब्दों का प्रयोग किया इससे वह गुस्से में था। लौटते वक्त दोनों गिधेर गांव के रहवासी एक परिचित के पास पहुंचे और वहीं आपस में उलझ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को शांत करा कर भेज दिया लेकिन रास्ते में वह दोनों फिर से उलझ गए। इसी दौरान गोकुल ने बांस के डंडे से विनोद के सिर पर कई वार कर दिए। इसी के वजह से उसकी मौत हो गई। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके बाद शुरू हुई जांच में एक एक करके पूरे प्रकरण से परदा उठता गया। एसपी श्री शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed