फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बहन की डोली उठने के पहले उठी भाई की अर्थी

बहन की डोली उठने के पहले उठी भाई की अर्थी

Sat, 25 May 2019 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
बहन की डोली उठने के पहले उठी भाई की अर्थी

विज्ञापन
घोरावल/शाहगंज। बहन की शादी का निमंत्रण पत्र बांटकर बाइक से लौट रहे युवक की शुक्रवार देर रात शाहगंज थाना क्षेत्र के टेटी माइनर के पास ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के महुआंव पांडे गांव के पूर्व ग्राम प्रधान जगदीश शर्मा और उनके भाई मंगला शर्मा का संयुक्त परिवार है। 29 मई को मंगला शर्मा की पुत्री की शादी होने वाली है। उसकी शादी की तैयारी में पूरा परिवार जुटा हुआ था। जगदीश शर्मा का तीसरे नंबर का पुत्र विनय कुमार शर्मा (28) पिछले कुछ दिनों से बहन की शादी का निमंत्रण पत्र बांट रहा था। शुक्रवार को वह बाइक से गांव के ही लव कुमार शर्मा (20) पुत्र राघव के साथ रिश्तेदारी में निमंत्रण पत्र बांटने के लिए शाहगंज व राबर्ट्सगंज के लिए निकला था। शुक्रवार देर रात निमंत्रण पत्र बांटकर वह घर लौट रहा था। लौटते समय रात्रि करीब साढ़े 11 बजे शाहगंज थाना क्षेत्र के टेटी माइनर से कुछ दूर आगे बढ़ते ही वह एक ट्रक की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

हादसे में विनय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा लव कुमार छिटककर सड़क किनारे गिर पड़ा और घायल हो गया। लगन विवाह का मौसम होने से आवगमन जारी था। राहगीरों में से किसी ने विनय के घर पर हादसे की सूचना दी तो परिजनों में कोहराम मच गया। वे घटनास्थल पर पहुंचे। शाहगंज पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। विनय और लव को पुलिस जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने देखते ही विनय कुमार शर्मा को मृत घोषित कर दिया। लव का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद भाग रहे ट्रक को शाहगंज पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। मृतक विनय अविवाहित था और चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। मृतक का एक भाई प्रयागराज जिला में पुलिस विभाग में प्रभारी निरीक्षक है। उधर घटना के बाद परिजनों समेत पूरे गांव में मातम पसर गया। परिजनों में जहां शादी विवाह का खुशी भरा माहौल था। हादसे के बाद गमगीन माहौल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed