{"_id":"5c0eaaf9bdec22419302198d","slug":"151544465145-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस से आया अधेड़ का शव, चालक को बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एंबुलेंस से आया अधेड़ का शव, चालक को बनाया बंधक
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी। कोतवाली क्षेत्र के कटौंधी गांव निवासी जय मंगल (50) पुत्र जानसा की संदिग्ध परिस्थितियों में दो दिन पूर्व नोएडा में मौत हो गई। रविवार की रात उसका शव एंबुलेंस से उसके घर पहुंचा तो परिवार वालों के साथ ही ग्रामीणों ने एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया और उसके चालक को बंधक बना लिया। सोमवार की दोपहर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी फूलबस देवी ने कोतवाली में इसको लेकर तहरीर दी है। हालांकि फिलहाल मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
कटौंधी गांव का जय मंगल करीब बीस दिन पूर्व नोएडा (गाजियाबाद) किसी कंपनी में काम करने गया था। उसे मनबसा ग़ांव निवासी एक लेबर सप्लायर गांव के कई लोगों के साथ नोएडा लेकर गया था। दो दिन पूर्व जय मंगल वहां कमरे में खाना खाया और सो गया। जब सुबह वह सोकर नहीं उठा तो उसके साथ गए लोगों ने उसे जगाने का प्रयास किया। इस पर उन लोगों ने देखा कि जयमंगल की मौत हो चुकी है। जय मंगल नोएडा के एक निजी कंपनी में रसोइया का काम करता था। रविवार की रात 12 बजे उसका शव नोएडा से उसके गांव एंबुलेंस से पहुंचा तो वहां के लोग आक्रोशित हो उठे। ग्रामीणों ने शव को कब्जे में ले लिया और चालक को बंधक बना लिया। चालक से घंटों मौत के बारे में पूछताछ की, लेकिन उसने जानकारी से इनकार किया। इस पर सोमवार की सुबह मृतक की पत्नी फूलबस ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। इस पर दोपहर 12 बजे वहां पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और एंबुलेंस को थाने में खड़ा करा लिया। इसके साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।