फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मनबढ़ों ने महिला समेत चार को पीटा

मनबढ़ों ने महिला समेत चार को पीटा

Sun, 21 Oct 2018 11:33 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
मनबढ़ों ने महिला समेत चार को पीटा

विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के जमुआव गांव में रविवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से महिला समेत चार को पीट दिया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मारपीट करने वालों की खोजबीन में जुट गई है।

सुबह करीब दस बजे पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला गरमा गया और दोनाें पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच- बचाव कर विवाद को शांत कराया। इसके बाद घायलों ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि मारपीट में जयकरन, जय गोविंद, अर्पित और उषा चोटिल हुए हैं। घायलों का आरोप है कि विपक्षीगणों ने अनायास उनकी पिटाई की है। पुलिस का कहना है कि जयदेव और वृजेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किसा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed