फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   45 हजार नकदी और सौ लीटर डीजल चोरी

45 हजार नकदी और सौ लीटर डीजल चोरी

Fri, 05 Oct 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
45 हजार नकदी और सौ लीटर डीजल चोरी
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के घुवास गांव में बुधवार की रात चोरों ने अलग-अलग तीन स्थानों पर चोरी कर पुलिस की गश्त की पोल खोलकर रख दी है। चोरों ने 45 हजार नकदी और सौ लीटर डीजल चुरा ले गए। पीड़ितों ने घटना की लिखित तहरीर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

घुवास गांव के प्रधान का कमलेश कुमार भतीजा है। बुधवार की रात करीब 11 बजे राबट्र्सगंज से कमलेश बाइक से अपने आवास पर पहुंचा। भोजन के उपरांत वह बाइक को आवास के बाहर खड़ी कर सो गया। रात्रि करीब तीन बजे उसकी नींद खुली तो बाइक गायब थी। कमलेश के मुताबिक बाइक की डिग्गी में ट्रैक्टर का बकाया भुगतान करने के लिए तीस हजार रुपए और ग्राम पंचायत के कुछ कागजात भी रखा था। बाइक के साथ उसे भी चोर उड़ा ले गए। उधर घुवास में ही ओमप्रकाश मौर्या की किराना व सब्जी की दुकान है। ओमप्रकाश ने बताया कि वह रात्रि नौ बजे दुकान बंद कर दुकान के पीछे आवास में सपरिवार भोजन के बाद रात करीब ग्यारह बजे सो गया। इसी दौरान चोरों ने उसकी दुकान का टटरा हटाकर दुकान में रखा लकड़ी का बॉक्स उठा ले गए। उक्त बॉक्स में दस हजार रुपये, सैमसंग मोबाइल समेत अन्य सामान ले गए। निमार्णाधीन पॉवर हाउस में रखा सौ लीटर डीजल भी चोर उठा ले गए। क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी ने कहा कि चोरों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed