{"_id":"5b4e2e344f1c1b41748b555b","slug":"151531850292-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलिया घाट में चल रहा बालू की अवैध साइट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोलिया घाट में चल रहा बालू की अवैध साइट
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाक्षेत्र के कोलिया घाट और झरकटा घाटी में बालू के अवैध खनन की शिकायत के बाद डीएम ने अफसरों को मौके पर भेजा। जहां बालू लदे ट्रैक्टर बरामद हुए। जिन्हें सीज कर दिया गया। मंगलवार तड़के जिला प्रशासन की एक टीम ने यह छापेमारी की थी। एक चालक को हिरासत मेें लेकर पूछताछ की जा रही है। वर्षों से इन साइटों पर अवैध रूप से बालू खनन होता है। चूंकि कुछ स्थानीय सफेदपोशों के साथ दबंग लोग इस कारोबार में जुड़े हैं। इस नाते कार्रवाई के कुछ दिनों बाद भी यहां अवैध खनन शुरू हो जाता है।
उपजिलाधिकारी राजकुमार और क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी के संयुक्त निर्देशन में टीम ने शिवद्वार मार्ग पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। अफसर सुबह प्राइवेट वाहन से पहुंचे। हिरनखुड़ी गांव में बालू लदे दो ट्रैक्टर दिखाई दिए। एक ट्रैक्टर का चालक टीम को देख बालू लदे ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया, जबकि दूसरे ट्रैक्टर को चालक समेत पकड़ लिया गया। चर्चा है कि इस दौरान छापेमारी की खबर लगते ही शिवद्वार व गुरुवल मार्ग से बालू लदे कई ट्रैक्टर इधर-उधर हो गए। पकड़े गए दोनों बालू लदे ट्रैक्टरों को कोतवाली परिसर में खड़ा करा दिया गया है।
गौरतलब है कि घोरावल क्षेत्र में बालू का अवैध खनन व परिवहन जारी है। गुरुवल मार्ग पर स्थित कोलियाघाट में सोन नदी से जमकर बालू का अवैध खनन हो रहा है। वहीं एसडीएम राजकुमार ने कहा कि अवैध बालू खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।