फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   खेत में शौच करने गई महिला से सामुहिक दुष्कर्म

खेत में शौच करने गई महिला से सामुहिक दुष्कर्म

Thu, 27 Dec 2018 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खेत में शौच करने गई महिला से सामुहिक दुष्कर्म
सोनभद्र। दो दिन पूर्व शाहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने के लिए खेत में गई विवाहिता से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। रात में पुलिस ने शाहगंज कस्बे में घेराबंदी कर भागने की फिराक में खड़े दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार को पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 25 दिसंबर की शाम करीब साढ़े सात बजे एक विवाहिता अपने घर से शौच के लिए खेत में जाने के लिए निकली। रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे दो युवक विवाहिता को खींच कर उसे खेत में ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद युवकों ने विवाहिता को घटना की सूचना किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। काफी देर बार पीड़िता ने अपने घर जाकर परिजनों को आपबीती सुनाई। रात में पीड़िता के घरवाले आरोपियों की खोजबीन में जुट गए। लेकिन दोनों मिले नहीं। दूसरे दिन बुधवार को परिजनों के साथ पीड़िता ने थाने में युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पुलिस उनकी तलाश में जुटी। इस संबंध में सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे शाहगंज कस्बे में हनुमान तिराहे के समीप से फोर्स के साथ घेरेबंदी करी थानाध्यक्ष अमित सिंह ने आरोपी मनोज और बबलू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों कहीं भागने की फिराक में सवारी वाहन का इंतजार कर रहे थे। जिला अस्पताल में महिला पुलिसकर्मी ने पीड़िता मेडिकल मुआयना कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed