फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   चोरी की शक में ग्रामीणों ने युवक को पीटा

चोरी की शक में ग्रामीणों ने युवक को पीटा

Mon, 07 Jan 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
चोरी की शक में ग्रामीणों ने युवक को पीटा
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के पवर गांव में शनिवार की रात ग्रामीणों ने चोरी के शक में एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों के चंगुल से युवक को मुक्त करा कर कोतवाली ले गई। रात करीब साढ़े आठ बजे पवर गांव में कुछ लोगों ने एक ट्रैक्टर के पास खड़े अनजान युवक से उसका नाम और पता पूछा तो वह भागने लगा। संदेह होने पर ग्रामीणों ने दौड़ा कर उसे पकड़ लिया और पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। करीब 20 मिनट बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से युवक को मुक्त कराया। ग्रामीणों का कहना था कि युवक चोरी करने की नीयत से छिपा था। बुलाने पर वह भागने लगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस का कहना है कि हिरासत में लिया गया युवक राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि घोरावल कोतवाली क्षेत्र के रिश्तेदार के यहां से वह लौट रहा था। पुलिस ने कहा कि जांच में आरोप सही पाए गए तो युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed