फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   स्कूल पढ़ने गई छात्रा घर नहीं लौटी

स्कूल पढ़ने गई छात्रा घर नहीं लौटी

Thu, 15 Nov 2018 01:20 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
स्कूल पढ़ने गई छात्रा घर नहीं लौटी
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि गांव का ही एक लड़का उसकी किशोर वय पुत्री को दो दिन पहले बहला फुसलाकर भगा ले गया है। लड़का और लड़की दोनों नाबालिग बताए जा रहे हैं। लड़की के पिता ने घोरावल कोतवाली में तहरीर देकर बताया है कि उसकी 16 वर्षीया पुत्री 11 वीं कक्षा की छात्रा है। सोमवार को सुबह नौ बजे वह कालेज जाने के लिए निकली थी। जब लड़की शाम तक घर वापस नहीं लौटी, तो परिवार के लोग परेशान हो उठे। परेशान परिजनों ने गांव, आस पास और रिश्तेदारी में तलाश किया लेकिन लड़की का कोई अता पता नहीं चला। गांव के ही कुछ युवकों से उसे पता चला कि गांव का ही एक लड़का उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया और इस समय नासिक में मौजूद है। उसके एक रिश्तेदार ने भी दोनों को मिर्जापुर की तरफ जाते हुए देखा था। उसे डर है कि उसकी बिटिया के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। छात्रा के पिता ने मंगलवार को घोरावल कोतवाली में तहरीर देकर अपनी पुत्री को खोजने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed