फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव

रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव

Fri, 29 Mar 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
भदोही। कोतवाली अंतर्गत वाराणसी-जंघई रेलखंड के चौरी रोड मोरवा पुल के पास ट्रैक पर बृहस्पतिवार को सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इंदिरा मिल रेलवे फाटक के गेटमैन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया। हालांकि शव की शिनाख्त करने में पुलिस असफल रही।

जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने रेलवे पटरी के बीचो बीच शव देखा तो सबसे पहले गेटमैन को सूचित किया। गेटमैन ने स्टेशन मास्टर सहित भदोही कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद मौके पर नईबाजार चौकी पुलिस पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जांच में वहां जुटे ग्रामीणों के माध्यम से शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन नाकाम रहे। मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष आंकी गई। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। पुलिस ने आशंका जताई कि संभव है कि अधेड़ किसी ट्रेन से गिर गया होगा और गंभीर चोट के कारण मौत हो गई होगी। इस बाबत भदोही कोतवाल श्रीकांत राय का कहना कि पोस्टमार्टम के बाद भी मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जाएगा। तब तक रिपोर्ट भी आ जाएगी, जिसमें मौत कैसे हुई, इसके बारे में पता लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed