फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दुद्धी के प्राइवेट नर्सिंग होम में छापा, मचा हड़कंप

दुद्धी के प्राइवेट नर्सिंग होम में छापा, मचा हड़कंप

Mon, 31 Jul 2017 11:42 PM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
दुद्धी के प्राइवेट नर्सिंग होम में छापा, मचा हड़कंप
सोनभद्र (दुद्धी)। नायब तहसीलदार कैलाश यादव सोमवार को तहसील मुख्यालय पर स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में जांच करने पहुंचे जहां अस्पताल का रजिस्ट्रेशन और संचालक की कोई डिग्री नहीं मिली। इसके अलावा कई खामियां मिलीं। छापेमारी की जानकारी होते ही अन्य अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया। डीएम पीके उपाध्याय के आदेश पर जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार ने कहा कि शीघ्र ही जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

तहसील दिवस में दिए शिकायती पत्र में एक महिला ने दु़द्धी के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भ्रूण हत्या का कारोबार फलने-फूलने का आरोप लगाया था। डीएम ने इसे गंभीरता से लिया और नायब तहसीलदार कैलाश यादव को जांच का आदेश दिया।आदेश के अनुपालन में सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे नायब तहसीलदार कैलाश यादव, चिकित्साधिकारी मनोज इक्का पुलिस बल के साथ प्राइवेट नर्सिंग होम में जा पहुंचे। करीब दो घंटे चली छापेमारी में नायब तहसीलदार ने हॉस्पिटल परिसर में विभिन्न कमरों की जांच की एवं पत्रावलियों को खंगाला। चिकित्साधिकारी मनोज इक्का ने भी हॉस्पिटल में पाए गए उपकरणों के बारे में भी संचालक से पूछताछ की। उधर, छापेमारी की खबर से नगर के विभिन्न प्राइवेट हॉस्पिटलों के संचालकों में हड़कंप मच गया। जांच के उपरांत नायब तहसीलदार कैलाश यादव ने बताया कि हॉस्पिटल संचालक ने कोई रजिस्ट्रेशन कागजात नहीं दिखाया और न ही कोई डिग्री प्रस्तुत कर सके। हॉस्पिटल में संचालित फार्मेंसी के भी कागजात मौके पर नहीं दिखाए जा सके। हॉस्पिटल के बोर्ड पर चिकित्सकों का नाम लिखा था, लेकिन कोई डॉक्टर मौके पर नहीं मिला। कांटेक्ट नंबर भी उपलब्ध नहीं कराया गया। मौके पर मौजूद उपकरणों में डाइलेटर एक, ओवम फोरसेक दो, एक्यूरेटर दो, मजिनल रिटेक्टर एक, सर्विक्स फोरसेक एक आदि सिजेरियन उपकरण पाए गए। सभी उपकरणों को सील कर दुद्धी सीएचसी अधीक्षक को सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed