{"_id":"595fb7c84f1c1b844a8b47f8","slug":"131499445192-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट से लाइनमैन झुलसा, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करेंट से लाइनमैन झुलसा, हालत गंभीर
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र (घोरावल)। कोतवाली क्षेत्र के खुटहां गांव में शुक्रवार को खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहा नकवई गांव के संतराम (32) करेंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे घोरावल सीएचसी ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवार के लोगों का आरोप है कि विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत लाइनमैन संतराम शुक्रवार को सुबह 11 बजे शट डाउन लेकर खुटहां गांव में तहसील मोड़ के समीप लाइन ठीक कर रहा था। अचानक आपूर्ति चालू हो गई। करेंट की चपेट में आकर संतराम नीचे गिर पड़ा। बता दें कि इसके पूर्व भी मुसहा, बिसरेखी, कर्रीबरांव, खुटहां, महाव समेत कई गांवों में इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें लाइनमैन या तो बुरी तरह झुलस गए अथवा मौत हो गई। सभी घटनाओं में शट डाउन लेने के बाद भी आपूर्ति चालू कर दी गई। बिजली विभाग का कोई भी जिम्मेदार अस्पताल में हाल-चाल लेने भी नहीं पहुंचा। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती संतराम ने बताया कि वह पिछले तीन महीने से बिजली विभाग के ठेकेदार के अंडर में काम कर रहा है। उसे इस कार्य के एवज में दो हजार रुपये मासिक मिलता है। वह शट डाउन लेकर काम कर रहा था, लेकिन अचानक आपूर्ति चालू कर दी गई, जिससे वह झुलस गया। जेई विजय सिंह का कहना है कि संतराम तहसील फीडर से जुड़े खंभे पर काम कर रहा था, परंतु शट डाउन नगर फीडर का लिया था। इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से कर दी गई।