फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   दो लोगों के खिलाफ मुकदमा, पुलिस दे रही दबिश

दो लोगों के खिलाफ मुकदमा, पुलिस दे रही दबिश

Thu, 27 Dec 2018 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
दो लोगों के खिलाफ मुकदमा, पुलिस दे रही दबिश
सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के बैरखड़ गांव में सोमवार की रात्रि महिला और उसके दो बेटियों को जलाने के मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई सकीना के बेटे कैश की तहरीर पर उसके बहनोई समेत दो के विरूद्ध हुई है। बुधवार को झारखंड के गढ़वा जिले में पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए गई है।
विज्ञापन

बता देें कि सोमवार की रात अज्ञात व्यक्ति ने सकीना के मकान में खिड़की के रास्ते से पेट्रोल का गैलन फेंक कर उसमें आग लगा दी। आग के विकराल रूप धारण करने पर गृहस्वामिनी सकीना उसकी बेटी नूरी और नरगिस की नींद खुली। मकान से निकलने में तीनों झुलस गई थीं। इस संबंध में दुद्घी सीओ अभिषेक सिंह तोमर ने बताया कि झुलसी महिला के बेटे कैश की तहरीर पर झारखंड के गढ़वा जिले के रहने वाले उसके बहनोई उन्मत समेत दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विंढमगंज एसओ प्रदीप सिंह की अगुवाई में टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए गढ़वा जिले के कई स्थानों में छापेमारी कर रही हैं। कहा कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed