{"_id":"5a1319264f1c1b74698bcdae","slug":"121511201062-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का दाह संस्कार करने से रोका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता का दाह संस्कार करने से रोका
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के गौरही गांव में रविवार को पुलिस ने संदिग्ध हाल में झुलसने से मृत रमावती (28) का दाह संस्कार करने से घरवालों को रोक दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस विवाहिता के मौत के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
बताते चले कि शनिवार की सांय करीब पौने चार बजे रमावती अपने घर में मौजूद थी। उसी वक्त संदिग्ध हाल में वह गंभीर रूप से झुलस गई। रमावती को आग से बचाने की चक्कर में उसका पति विनोद भी झुलस गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने रमावती को बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था, लेकिन उसी दिन आधी रात के बाद विवाहिता की मौत हो गई। घरवाले पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को घर लेकर चले गए और रविवार को दाह संस्कार करने की तैयारी में जुट गए। हालांकि इसकी जानकारी होने पर दोपहर बाद राबर्टगंज कोतवाली के एसआई रामबचन यादव ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि घरवाले रमावती का बगैर पोस्टमार्टम कराए दाह संस्कार करना चाह रहे थे, लेकिन होने नहीं दिया गया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर घरवालों को सुपुर्द करने के साथ ही विवाहिता कैसे झुलसी इसकी जांच शुरू कर दी गई।