फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कोयला चोरी रैकेट का भंडाफोड़, तीन पर केस दर्ज

कोयला चोरी रैकेट का भंडाफोड़, तीन पर केस दर्ज

Fri, 07 Jul 2017 10:03 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
कोयला चोरी रैकेट का भंडाफोड़, तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन

सोनभद्र (अनपरा)। थाना क्षेत्र के दुल्लापाथर में शुक्रवार की भोर में वन विभाग की टीम ने एक ट्रक को कब्जे में लेकर कोयला चोरी का भंडाफोड़ किया है। तीन के खिलाफ केस दर्ज कर वाहन को कोयला सहित सीज कर दिया गया है। ट्रक पर लदे कोयले का वजन आठ टन के करीब बताया जा रहा है।

भोर में साढ़े तीन बजे के करीब वन क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार सिंह को सूचना मिली कि दुल्लापाथर में पेट्रोल पंप के बगल में चोरी के कोयले का भंडारण कर ट्रक पर लोड किया जा रहा है। रेंजर की अगुवाई वाली टीम ने मौके पर छापा मारा तो वहां मौजूद लोग पास में मौजूद रेलवे लाइन से होते हुए भाग निकले। टीम कोयला सहित ट्रक को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय चली आई। बताया गया कि यहां पास की रेलवे लाइन से गुजरने वाली मालगाड़ियों से तो कोयला चोरी की ही जाती है। अनपरा-सिंगरौली रोड से गुजरने वाले ट्रकों से भी चालकों को मिलाकर कोयला उतारा जाता है। रेंजर ने बताया कि जीत बहादुर यादव, चालक सद्दाम निवासी अनपरा, ट्रक मालिक विजय कुमार सिंह निवासी सीधी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed