फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   वन भूमि पर कब्जा करने में पांच पर मुकदमा

वन भूमि पर कब्जा करने में पांच पर मुकदमा

Wed, 05 Dec 2018 12:43 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
वन भूमि पर कब्जा करने में पांच पर मुकदमा
रेणुकूट। पिपरी नगर में पिपलेश्वर मंदिर के समीप वन विभाग ने मंगलवार को वन भूमि पर अतिक्रमण कर रहे पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में पिपरी रेंजर जीएस पाल ने बताया कि पूर्व में सिंचाई विभाग व बिजली विभाग को हस्तांतरित वन भूमि पर कब्जे की सूचना पर मंगलवार को विभागीय कर्मी पिपलेश्वर मंदिर के समीप पहुंचे तो वहां कई लोगों द्वारा वन भूमि पर अतिक्रमण कर छोटे-छोटे प्रतिबंधित वृक्षों को काट कर कब्जा किया जा रहा था। रेंजर ने बताया कि मौके पर जांच पड़ताल की गई तो कमला सिंह पुत्र नंदन सिंह, राजीव मिश्रा पुत्र अज्ञात, रामबोध यादव पुत्र अज्ञात, संजय सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह, राजकुमार पुत्र अज्ञात सभी निवासी पिपरी ने वन भूमि पर स्थित वृक्षों को काटकर वन भूमि को लोहे की चादरों से घेर दिया था। विभागीय कर्मियों ने मौके से 30 लोहे की चादर और पतले पेड़ों को काट कर रखी गई 21 बल्लियां बरामद किया। उसे जब्त कर रेंज परिसर में ले आया गया है। सभी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। विभागीय कार्रवाई से नगर व आसपास के क्षेत्र में वन भूमि पर कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed